कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
बीजापुर | जनपदपंचायत चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने के लिये कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम मंडावी ने चारों जनपद पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन्हें निर्वाचित जनपद सदस्यों की राय लेकर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्त किये गये पर्यवेक्षकों में जनपद पंचायत बीजापुर के लिये लालू राठौर, अलवा मदनैया, रितेश दास। भैरमगढ के लिये सोमारू नाग, सालिक नागवंशी, लच्छु मोडयामी। भोपालपटनम के लिये मिच्चा मुतैया, पारेट कन्हैया, सुखदेव नाग और उसूर के लिये हुकम चंद खत्री, अशोक तलाण्डी पूनेम सुकलू नियुक्त किए गए है।