- Hindi News
- सेरेब्रल मलेरिया से पीड़ित दो बच्चों का चल रहा उपचार
सेरेब्रल मलेरिया से पीड़ित दो बच्चों का चल रहा उपचार
जगदलपुर| सेरेब्रलमलेरिया की चपेट में आने के बाद दंतेवाड़ा बीजापुर के दो बच्चों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत में अब सुधार हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्षीय मनीष तो बुखार की वजह से कोमा में चला गया था। इसके अलावा दंतेवाड़ा के पंडेवार से आई तीन वर्षीय शामबती भी 6 दिनों से बेहोश थी। मेकाज के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुरूप साहू ने बताया दोनों को गंभीर अवस्था में हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया अभी दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। एक दो दिनों में इन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा।