पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज | बीजापुर

भास्कर न्यूज | बीजापुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बीजापुर

नगरपालिकापरिषद के अध्यक्ष समेत पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस ने कर दी है। सोनमति ताती को अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इस बार सिर्फ तीन पुराने पार्षदों पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। जबकि तीन महिला पार्षदों की टिकट काट दी गई है।

हालांकि कांग्रेसी इसे आरक्षण के चलते फेरबदल बता रही है। वार्ड क्रमांक 1 शहीद बुधराम राणा वार्ड से अंगमपल्ली विमला, 2 दीनदयाल उपाध्याय से आनंदम एकनक्का, 3 बीजा हल्बा से सुखराम मेडिया, 4 महात्मा गांधी वार्ड से जानकी साहनी, 5 अंबेडकर से फुलजेसिया खेस्स, 6 इंदिरा गांधी वार्ड से टी हेमंत कुमार, 7 शांतिनगर से पुरुषोत्तम सल्लूर, 8 राजेंद्र प्रसाद वार्ड से मुकेश देवांगन, 9 चंद्रशेखर आजाद वार्ड से कविता, 10 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से कलाम खान।

11 मोहनलाल नेताजी वार्ड से दुर्गेश्वरी रामटेके, 12 सुभाषचंद्र वार्ड से अनिता झाड़ी, 13 प्रवीरचंद्र वार्ड से प्रवीण डोंगरे, 14 चिकटराज नगर वार्ड से महेश बेलसरिया और 15 शहीद नारायण वार्ड से हेमलता मांझी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, वर्तमान 3 पार्षद को ही टिकट