पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों ने घात लगा कर दागी गोलियां, दो गिरफ्तार

नक्सलियों ने घात लगा कर दागी गोलियां, दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्चिंग पर निकले पुलिस और सीआरपीएफ के 43 सदस्यों के दल पर 10-15 नक्सलियों ने घात लगाकर 16 सितंबर की भरी दोपहर 12.30 बजे 8 किमी दूर संतोषपुर के आगे पहाड़ी के पास हमला कर दिया। मौके पर बड़ी एक चट्टान की आड़ लेकर पुलिस को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी थमने के बाद मौके से घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। इनमें घुमरा के मडकाम सुक्कू (26) को जनताना सरकार अध्यक्ष बताया गया है। इससे 1 भरमार बन्दूक बरामद की गई।

चिन्नाकोड़ेपाल एरिया में गश्त सर्चिंग के दौरान कोसाफार्म जंगल की घेराबंदी कर आवापल्ली थाने के रंगईगुड़ा निवासी कुरसम संतोष (20)को पकड़ा गया। इससे मौके पर ही टिफिन बम ,बिजली वायर , नग डेटोनेटर बरामद किया गया। भोपालपटनम जन मिलिशिया सदस्य को थाना मोकदपाल के मामले में भी पकड़ा गया। 17 सितंबर को ही आवापल्ली से सर्चिंग हेतु छोटे पुन्नुर रवाना दल ने जंगल में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर इसने अपना नाम कक्केम मारैया (36) बताया। आरोपी के विरूद्ध हत्या, अपहरण, बलवा जैसे मामले दर्ज हैं। स्थाई वारंट से पकड़े गये नक्सली के विरूद्ध पुलिस एसपी ने 5 हजार का इनाम रखा है। पकड़े गए नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।