- Hindi News
- हथियार बिना समर्पण किया नाबालिग नक्सली ने
हथियार बिना समर्पण किया नाबालिग नक्सली ने
बीजापुर| 12वर्ष की उम्र से 12 बोर की बंदूक रखकर नक्सलियों के संगठन में पीएम की जवाबदेही संभालने वाली 17 वर्षीय सरिता उर्फ स्वरूपा कुड़ियम ने बिना हथियार समर्पण एसपी केएल ध्रुव के सामने 17 सितंबर को किया। सरिता के मुताबिक 2010 में उसकी और माता-पिता के मर्जी के बिना मद्देड़ एरिया कमेटी मेंबर मुन्ना ने उसे नक्सलियों का साथ देने मजबूर किया। बकायदा कमांडर सीतक्का के साथ आवापल्ली, संकनपल्ली में ट्रेनिंग भी दी गई। लंकापल्ली से सेमल डोडी, रालापल्ली, चिन्नाकवाली, पेदाकवाली, भंडारपल्ली, नूकनपाल, धारावाही, एंगपल्ली आदि उसका कार्यक्षेत्र था। सरिता ने भी हर समर्पित नक्सली की तरह कहा कि परिवार और समाज से जुड़ कर वह अच्छा जीवन जीना चाहती है। इसी दौरान गंगालूर एरिया कमेटी के मिलिशिया कमांडर हेमला चंदू ने भी समर्पण किया। उसने बताया वे 20 सदस्य थे और गंगालूर इलाके में उनका वर्चस्व था। समर्पण के दौरान मौजूद कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने भरोसा दिलाया कि पुनर्वास नीति का पूरा-पूरा लाभ जरुर मिलेगा।