प्रभारी मंत्री ने लिया कार्यों का जायजा
प्रभारी मंत्री ने लिया कार्यों का जायजा
बीजापुर|प्रदेशके आदिम जाति कल्याण एवं स्कूल शिक्षा मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिले में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग, आवापल्ली मार्ग, कुटरु मार्ग का निर्माण कार्य, जिले की सुरक्षा व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी कलेक्टर मोहम्मद कैसर अब्दुल हक से ली। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक महेश गागड़ा भी मौजूद थे। कलेक्टर अब्दुल हक ने बताया आवापल्ली मार्ग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मुरकीनार तक का कार्य प्रगति पर है मुरदण्डा से बासागुड़ा तक का मार्ग निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ है। उन्होंने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। नक्सलियों द्वारा किए जा रहे आत्मसमर्पण के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। मंत्री कश्यप ने बीजापुरवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ समीर विश्नोई, एसपर केएल ध्रुव, डीएफओ अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे।