- Hindi News
- चलित टावर भी नहीं दे रहा है राहत बीएसएनएल उपभोक्ताओं को
चलित टावर भी नहीं दे रहा है राहत बीएसएनएल उपभोक्ताओं को
बीजपुरजिले के ग्राम कुटरू के ग्रामीणों को बीएसएनएल की लचर सेवा के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार- बार शिकायतों के बाद भी इस समस्या को दूर करने के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। अधिकारी केवल आश्वासन देकर काम चला रहे हैं। यह बात ग्रामीण कृष्णा रामटेके, राहुल माकोनी लोकेश्वर राव और शंकर राव ने कही।
ग्रामीणों ने बताया कि दूरसंचार की सुविधा के लिए इस गांव में बीएसएनएल ने चलित टावर लगाया था, जो पिछले पांच माह से बंद है। इसके अलावा नैमेड़ से लेकर कुटरू के बीच ओएफसी केबल सड़क निर्माण के चलते बार-बार टूट रही है। अन्य कंपनियों की सुविधा सुचारू रूप से नहीं होने के चलते ग्रामीण सरकारी कंपनी पर आश्रित हैं। जिसकी जानकारी बीजापुर में पदस्थ बीएसएनल के अधिकारियों को है, लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्षेत्र केवल जिला मुख्यालय तक सीमित रखा है। इसका खामियाजा एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं भुगतना पड़ रहा है।
इस मामले को लेकर बीएसएनएल टीडीएम एसपी गढ़वाल से चर्चा करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।