पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक इनामी समेत 3 नक्सली गिरफ्तार

एक इनामी समेत 3 नक्सली गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर | पुलिसअधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बेलनार के जंगल से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एरिया डॉमिनेशन के लिए बांगापाल थाना से गत 8 फरवरी को जिला पुलिस बल के जवान बेलनार, करकावाया, सतवा, निराम की ओर निकले थे। सर्चिंग के दौरान ग्राम बेलनार के जंगल से 3 संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्तियों से पूछ-ताछ करने पर उन्होंने अपने नाम क्रमशः बारसा सुदरू निवासी सतवा, कोरसा सुदरू निवासी बेलनार गुण्डीमाडीपारा तथा बैसू जुर्री निवासी करकावाया बताया ये सभी बांगापाल थाना के इंद्रावती एरिया कमेटी के संघम सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार कोरसा सुदरू पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त नक्सलियों के विरूद्ध थाना बांगापाल में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती जैसे 7 गंभीर अपराधों में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।