पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों का कैंप धवस्त, मुठभेड़ के बाद नक्सली भागे

नक्सलियों का कैंप धवस्त, मुठभेड़ के बाद नक्सली भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर| जिलेके भैरमगढ़ इलाके में रविवार की दोपहर पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कैंप को धवस्त कर वहां से कंप्यूटर के चिप, पेनड्राइव बरामद किए गए। जिसमें कुछ नये प्रमाण का खुलासा होने की बात कही जा रही है। बीजापुर के एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच जिला बल एसटीएफ की पार्टी सूचना के आधार पर मिरतुर थाना से ग्राम बेचापाल के लिए रवाना हुई थी। गश्त के दौरान कुतुलंका के पहाड़ी के बीच नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। दोनों ओर कुछ देर तक रूक-रूक कर फायरिंग चलती रही। पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुये, सर्चिंग के दौरान नक्सली कैंम्प को धवस्त किया। सर्चिंग के दौरान सोलर प्लेट, डेटोनेटर, कलर प्रिंटर, पेनड्राईव विस्फोटक सहित दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया।