पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बीजापुर|नाबालिकसे दुष्कर्म के फरार आरोपी को मददेड़ पुलिस ने रविवार को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ने में सफलता पाई है। यह आरोपी पिछले साल भर से फरार बताया जा रहा था।

मददेड़ थाना के तहत ढोलियापारा निवासी नक्का महेन्दग 1 अक्टूबर 2013 को गांव के एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर जबरन उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। एसएचओ अब्दुल समीर के अनुसार इस निगरानी बदमाश की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी।

उसके गृह ग्राम में होने की सृचना मिलने पर पुलिस ने रविवार को उसके गृह ग्राम में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के लिए मददेड़ थाना लाया गया।