पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवान ने खुदकुशी की, तबादला नहीं होने से परेशान होने की आशंका

जवान ने खुदकुशी की, तबादला नहीं होने से परेशान होने की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर | स्थानीयजेलबाड़ा स्थित सीआरपीएफ की 168 वीं बटालियन के जवान हरिनारायण द्विवेदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली। घटना रविवार की सुबह की है। जख्मी जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जवान हरिनारायण बीते 3 साल से यहां पदस्थ था। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह तबादला चाहता था पर नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर वह परेशान रहता था। हरिनारायण मध्यप्रदेश के सतना जिले के तुर्की का निवासी था। उसकी ढाई साल की बेटी है।



पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव देह उसके गृहग्राम भेज दिया गया है।