सर्चिंग में नक्सली पकड़ाया
बीजापुर | जिलेमें चलाये जा रहे नक्सल विरोधी संयुक्त अभियान के तहत ग्राम डल्ला के निकट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद झाड़ियों में छिपे एक नक्सली को पकड़ने में सफलता पाई है। उपकमांडेट तेजप्रताप सिंह के नेतृत्व में कोबरा 204 बटालियन कम्पनी, बासागुडा तथा जिला बल की संयुक्त टीम सर्चिग पर रवाना हुई थी। ग्राम डल्ला से 1 किमी दूर नक्सलियों ने हथियार लूटने की गरज से फायरिंग की,जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खडे हुए। इलाके का सर्चिंग करने पर मोड़ियम सन्नु नामक व्यक्ति झाडी़ में छिपा मिला। जिसके पास से एसएलआर की विंडोरिया 10 राउण्ड, 303 के चार राउण्ड, स्पाइक बनाने वाली मशीन लोहे का सामान वर्दी, हंसिया, बरामद किया गया।