- Hindi News
- जिला एवं जनपद सदस्यो का चुनाव परिणाम घोषित
जिला एवं जनपद सदस्यो का चुनाव परिणाम घोषित
बीजापुर | त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव शांतिपुर्वक सम्पन्न होने के बाद परिणामों के सारणी करण के पश्चात जिला जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन की अधिकृत घोषणा कर दी गई है। बीजापुर जिला पंचायत में 10 सदस्यों में क्षेत्र क्रमांक 1 तिमेड़ से बंसतराव ताटी, क्षेत्र क्रमांक 2 मद्देड़ से मज्जीराम साय, क्षेत्र क्रमांक 3 कुटरू से लक्ष्मीकुरसम, क्षेत्र क्रमांक 4 जांगला से जमुना सकनी क्षेत्र क्रमांक 5 नेलसनार से सुमन कोरसा, क्षेत्र क्रमांक 6 गंगालूर से अमरबती पुनेम, क्षेत्र क्रमांक 7 नैमेड़ से शंकर कुड़ियम, क्षेत्र क्रमांक 8 बोरजे से नीना रावतिया, क्षेत्र क्रमांक 9 आवापल्ली से जानकी कोरसा, क्षेत्र क्रमांक 10 उसूर से कमलेश कारम निर्वाचित घोषित किये गये है।