पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन में कांग्रेस एवं एक में भाजपा को बढ़त

तीन में कांग्रेस एवं एक में भाजपा को बढ़त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर| त्रिस्तरीयपंचायत निर्वाचन के तहत दो चरणों में हुए चुनाव में जिले के चारों जनपद पंचायतो में भी कांग्रेस का कब्जा होता दिखाई दे रहा है। चार में से तीन जनपद पर कांग्रेस और एक जनपद पर भाजपा को बढ़त मिली है।

जिले के बीजापुर ब्लाक में 11 जनपद सदस्य के चुनाव में भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी है जो उम्मीदवार जीत कर आये है उसके अनुसार 7-4 की स्थिति में भाजपा आगे है। वहीं तीन ब्लाक भैरमगढ भोपालपटनम उसूर में ज्यादातर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भैरमगढ़ के 15 जनपद सदस्यों में कांग्रेस 9-6 से आगे है। भोपालपटनम और उसूर ब्लाक के 10 जनपद सदस्यों में कांग्रेस और भाजपा 7-3 की स्थिति में है। पिछली बार भैरमगढ़ जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा रहा है, यहां इस बार कांग्रेस बढत की ओर है। उसूर जनपद पंचायत में भी कांग्रेस जनपद में कब्जा करने की स्थिति में है।