- Hindi News
- बीजापुर|प्रधानमंत्री जन धनबीमा योजना अंतर्गत खाता खोलने लगाए जा रहे कैम्पों
बीजापुर|प्रधानमंत्री जन-धनबीमा योजना अंतर्गत खाता खोलने लगाए जा रहे कैम्पों
बीजापुर|प्रधानमंत्री जन-धनबीमा योजना अंतर्गत खाता खोलने लगाए जा रहे कैम्पों में 1122 ग्रामीणों के खाते खोले जा चुके हैं। ग्राम पंचायत में पूर्व से सूचना देने के कारण ग्रामीण खाता खोलने हेतु फोटो ग्राफ एवं परिचय पत्र ले कर पहंुच रहे है। बैंक अधिकारी सत्यापन कर तत्काल खाता खोल रहे हैं। जिन लोगो के पास फोटो ग्राफ एवं परिचय पत्र की छायाप्रति नहीं है इनके लिए ग्राम पंचायत सचिव को औपचारिकताएं पूर्ण कर खाता खोलने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी मिटाने के उदेश्य को लेकर योजना का शुभारंभ किया है, उनके विचारों को अभियान चलाकर कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुचाया जा रहा है।
अर्थव्यवस्था से जुडे़ 1122 ग्रामीण