पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 आरोपियों में 2 सगे भाई

3 आरोपियों में 2 सगे भाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी 65 हजार की, बरामदगी 4900 रुपए की

मामले के प्रार्थी कपड़ा व्यवसायी सगीर अहमद उर्फ लल्ला खटन और ताहिर हुसैन के सूने मकान से नाबालिग चोरों ने अलग-अलग दो बैग में रखे 65 हजार रुपए पार कर दिए थे। 9 सितंबर को ही चोरी की रिपोर्ट करवा दी गई थी। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है उनसे 4,900 रुपए ही बरामद हो सके हैं। पुलिस को उम्मीद है फरार चौथे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा और बाकी रकम बरामद हो जाएगी। लोगों का कहना है महंगे नीजि शौक और नशे की लत के लिए नाबालिग इस तरह की हरकत करते हैं।

9 सितंबर को व्यापारी के घर से 65 हजार रुपए उड़ाए थे।

भास्करन्यूज | बीजापुर

चोरीके 8 दिन बाद पकड़े गए तीन अारोपियों में से 2 सगे भाई हैं इनका बड़ा एक भाई किसी मामले में जेल में हैं। एक आरोपी जो इस गिरोह का संभवत: सरगना है वह अब तक फरार चल रहा है।

मामले की जांच में जुटे पुलिस अफसर विशाल कुजूर ने बताया पकड़े गए नाबालिग तीनों आरोपियों को बाल न्यायालय दंतेवाड़ा भेजा गया है। आरोपियों की औसत उम्र 11 से 14 वर्ष के बीच है और फरार की उम्र 16 से 17 के बीच होगी।