पूर्व विधायक महादेव राणा का निधन
बीजापुर | पूर्वविधायक महादेव राणा का लम्बी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम ईटपाल में किया गया। जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सभी राजनैतिक दल के सदस्य, नगर वासी ग्रामीण शामिल हुए। महादेव राणा बीजापुर विधानसभा से दो बार विधायक एवं एक बार जनपद अध्यक्ष रह चुके थे। पहली बार वे 1977 में वे जनता पार्टी की टिकट पर एवं दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय वे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री भी रहे चुके है।