पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीरियल ब्लास्ट के दूसरे दिन आईईडी विस्फोट

सीरियल ब्लास्ट के दूसरे दिन आईईडी विस्फोट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बीजापुर. भैरमगढ़ में सुरक्षा बल को निशाना बनाकर किए गए सीरियल ब्लास्ट के अगले ही दिन नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट से एक बार फिर फोर्स को निशाना बनाया। आईईडी की चपेट में आने से कोंगपल्ली सीआरपीएफ कैंप में तैनात 170वीं बटालियन के जवान नीरज कुमार घायल हो गए। विस्फोट में नीरज का दाहिना पैर जख्मी हो गया है।

एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि पुलिस पार्टी रोड ओपनिंग के लिए मोदकपाल से कोंगपल्ली की ओर निकली थी। घायल जवान को बीजापुर लाया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले भैरमगढ़ इलाके में नक्सलियों ने पांच सीरियल ब्लास्ट किए थे। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ था। सर्चिंग के दौरान जवानों ने घटनास्थल से तीन आईईडी बरामद किए थे। हथियार लूटने की नीयत से किए गए हमले में जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले थे।

खबरें और भी हैं...