पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोगी परिवार कोई डंगाल नहीं कि हर काेई उखाड़ ले, विशाल पेड़ है : अमित

जोगी परिवार कोई डंगाल नहीं कि हर काेई उखाड़ ले, विशाल पेड़ है : अमित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पेंड्रा / रायपुर

कांग्रेस से निष्कासन के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे विधायक अमित जोगी ने बुधवार को गौरेला पेंड्रा में शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने न केवल विरोधियों पर निशाना साधा बल्कि सीधे-सीधे चुनौती दे डाली कि जोगी परिवार को उखाड़ना उनके बस की बात नहीं है। अमित ने कहा-जोगी परिवार कोई डाल नहीं जिसे उखाड़कर फेंक दें। जोगी परिवार विशाल पेड़ है, यह प्रदेश भर में फैला है। बीजापुर से बलरामपुर तक इस परिवार को कोई नहीं उखाड़ सकता। यह प्रदेश आदिवासियों का है और इसे आदिवासी प्रदेश बनाकर रहेंगे।

अमित ने कहा कि गौरेला में शक्ति प्रदर्शन जैसा शब्द उचित नहीं है। मैं अपने घर में लोगों से मिलने आया हूं। मुझे सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर पूरा विश्वास है। न केवल मेरा निलंबन रद्द होगा और जोगी परिवार के साथ न्याय होगा। आज मैं यहां ऊर्जा लेने आया हूं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि हमारी लड़ाई सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है, और कुछ लोगों की लड़ाई सिर्फ जोगी परिवार से है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संगठन ने जोगी परिवार के सदस्यों के स्वागत के पार्टी के स्थानीय नेताओं को मना किया था बावजूद इसके अमित के साथ बड़ी संख्या में वहां कार्यकर्ताओं ने अमित का साथ दिया। इससे संगठन और जोगी खेमे में वहां सीधा टकराव हो गया। इन नेताओं पर संगठन के पदाधिकारियों की नजर है। संकेत हैं कि इन पर आने वाले दिनों में कार्रवाई भी कर दी जाए। 20 फरवरी के बाद नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव 1 मार्च से शुरु हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में निष्कासित विधायक अमित जोगी के कांग्रेस विधायकों से पृथक बैठक व्यवस्था के संबंध में विधानसभा में आवेदन देने वाले हैं।

15 फरवरी की खरोरा सभा पर भी निगाह
संगठन की चेतावनी की परवाह न करते हुए जोगी ने राज्य में अपना अभियान जारी रखने की रणनीति अख्तियार की है। इसी सिलसिले में 15 फरवरी को खरोरा में अजीत जोगी सर्वधर्म सभा में भाग लेने जा रहे हैं। उसमें जोगी के साथ खड़े विधायकों के अलावा राज्य भर के अन्य नेता भी शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...