खेल अधिकारी निलंबित
बीजापुर| जिले के सहायक खेल अधिकारी आरएस शुक्ला को सौंपे गए दायित्वाें के निर्वहन में लापरवाही बरतने व निर्देशों का अवहेलना करने को लेकर कलेक्टर यशवंत कुमार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद शुक्ला को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जपं आवापल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निलंबन अवधि के दौरान शुक्ला को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। मालूम हो बैडमिंटन की खिलाड़ी एक छात्रा के साथ दैहिक अनाचार के आरोप में एक कोच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। इसके बाद से ही सहायक खेल अधिकारी पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी।