- Hindi News
- नाराज ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर| पुलिसद्वारा ग्रामीण सुक्कू मडकाम को नक्सली बताकर जेल भेजने का मामला तूल पकडने लगा है। घुमरा के नाराज ग्रामीणों ने मंत्री केदार कश्यप से न्याय दिलाने की गुहार लगाते ज्ञापन सौैंपा। 15 सितम्बर को नैमेड के साप्ताहिक बाजार मंे सुक्कू मडकाम अपनी प|ी कमली के साथ मतदाता परिचय पत्र के साथ बाजार पहंुचा था जहां डीआरजी के जवानों ने मडकाम को पूछताछ के लिए बीजापुर लाया गया दूसरे दिन मंगलवार को संतोषपुर के जंगलो में भरमार बंदूक थमाकर नक्सली जनताना सरकार का अध्यक्ष बताकर जेल भेज दिया। मडकाम पेशे से किसान है नक्सल गतिविधि से उसका कोई लेना देना नही है जिसको लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसपी से भी न्याय दिलाने की मांग की थी। 22 सितम्बर को कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजापुर पहुचे मंत्री केदार कश्यप से मडकाम को न्याय दिलाने की मांग। मंत्री कश्यप ने मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी से चर्चाकर आवश्यक कार्यवाही कर न्याय दिलाने का अश्वासन दिया।