दोषियों को संरक्षण नहीं दिया जा रहा : कलेक्टर
आदिवासी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले को लेकर प्रशासन पर लग रहे पक्षपात के आरोप को कलेक्टर यशवंत कुमार ने निराधार बताया। गुरुवार को पत्रवार्ता में उन्होंने कहा प्रशासन दोषियों को किसी भी तरह का संरक्षण नहीं दे रहा है। सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सहायक खेल अधिकारी को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में खेलकूद को बढावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी घटना से विपरीत प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। क्षेत्र के युवा वर्ग और बच्चों को विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में दक्ष करने माहौल बनाया गया है। क्षेत्र के युवा-बच्चे जिले से बहार निकलकर संभाग एवं प्रदेश स्तर तक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्र विकास व खेलों को बढ़ावा देने सहयोग मांगा।