- Hindi News
- बीजापुर. जिले के बासागुड़ा इलाके में कच्ची सड़क पर मिला
बीजापुर. जिले के बासागुड़ा इलाके में कच्ची सड़क पर मिला
बीजापुर. जिले के बासागुड़ा इलाके में कच्ची सड़क पर मिला अाईईडी डिफ्यूज करने के दौरान ही फटने से इसके चपेट में आकर सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल एक निरीक्षक टीए खान और आरक्षक मनोज को प्राथमिक इलाज के बाद हेलिकॉप्टर के जरिए रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर भेजा गया। गौरतलब है कि इलाके में बम डिफ्यूज करने के दौरान कई सिविलियन भी पहले घायल हो चुके हैं। इस तरह की घटनाओं में लापरवाही के चलते ही लोगों की जान पर बन आती है। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जवान सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रख रहे हैं।
आईईडी देखा, डिफ्यूज करने लगे और हुआ हादसा