- Hindi News
- डिफ्यूज करते समय आईईडी फटा, सहायक कमांडेंट समेत दो जख्मी
डिफ्यूज करते समय आईईडी फटा, सहायक कमांडेंट समेत दो जख्मी
बीजापुर | जिलेके बासागुड़ा इलाके में कच्ची सड़क पर मिला अाईईडी डिफ्यूज करने के दौरान फट गया। इसकी चपेट में आने से सहायक कमांडेंट मधु नायर समेत सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के तीन जवान घायल हो गए। घायल निरीक्षक टीए खान और आरक्षक मनोज को प्राथमिक इलाज के बाद हेलिकॉप्टर से रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर भेजा गया है। जिला हास्पिटल के डॉ. बीएल शर्मा ने बताया खान के दाहिने हाथ का अंगूठा और ऊंगली उड़ गई। वहीं मनोज के बाएं हाथ की ऊंगली समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। नायर को ठुड्डी में हल्की चोट है। पुलिस के अनुसार जवान सोमवार की सुबह रोड शेष|पेज5
ओपनिंगके लिए तिम्मापुर की ओर निकले थे। करीब 9 बजे जब दल दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा तो बासागुड़ा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में आईईडी और उसका तार जमीन से बाहर निकला दिखा। तत्काल जिला मुख्यालय के बीडीएस दस्ते को मौके के लिए रवाना किया गया। ज्ञात हो इस इलाके में 168वीं बटालियन के जवानों पर नक्सली लगातार हमला करते रहे हैं।
बीजापुर