बिजली कटौती से हुए परेशान
बिरगहनी(चांपा)| बिरगहनीके दुर्गा मोहल्ला वालों को आए दिन बिजली बंद होने की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि विभाग द्वारा कम क्षमता का केबल वायर लगाया गया है जिसके कारण केबल जल जाता है। जिससे आए दिन बिजली बंद हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कम क्षमता का केबल लगाने के कारण वह भार वहन नहीं कर पाता और गल जाता है। मोहल्ले वालों ने कई बार विभाग के अधिकारी को अवगत कराया है पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।