कांग्रेस प्रभारियों का आगमन आज
चांपा|स्थानीय निकायके चुनाव संबंध में 17 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों का आगमन हो रहा है, इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस सचिव नागेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिला प्रभारी संतोष दुबे एवं जिला प्रभारी सचिव दुर्गा बघेल दानापुर एक्सप्रेस से चांपा आगमन होगा। वे नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशी चयन के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार किए गए मापदंडों की जानकारी देंगे।