- Hindi News
- एक्यूप्रेशर सुजोक वाइब्रेशन थेरेपी शिविर प्रारंभ
एक्यूप्रेशर सुजोक वाइब्रेशन थेरेपी शिविर प्रारंभ
चांपा|लायंस क्लबद्वारा 13 सितम्बर से सात दिवसीय निशुल्क एक्युप्रेशर सुजोग वाइब्रेशन थेरेपी शिविर विधायक मोतीलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य, लायन डॉ. व्हीके अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में प्रारंभ किया गया। श्री देवांगन ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा निशुल्क एक्युप्रेशर सुजोग, वाइब्रेशन थेरेपी शिविर का आयोजन सराहनीय कार्य है। लायन एमके पारीक ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठावें।
कार्यक्रम का संचालन लायन बजरंग अग्रवाल ने किया। लायन गिरधारी लाल अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लायन बैजनाथ देवांगन, लायन केसी अग्रवाल, लायन खूबचंद देवांगन, लायन डॉ. जीपी दुबे, लायन डॉ. केपी राठौर, लायन रमेश देवांगन, लायन अश्वनी देवांगन, लायन राम प्रपन्न देवांगन, लायन डॉ. योगेन्द्र शर्मा, लायन ताराचंद देवांगन, लायन एसएन गर्ग, लायन विजय भूषण सोनी, लायन बजरंग अग्रवाल एवं डॉ. ओम प्रकाश, नागेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे
जांच करते डॉक्टर।