पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में मिली लाश की हुई शिनाख्त

खेत में मिली लाश की हुई शिनाख्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा|बलौदा झपेलीके बीच खेत में मिली अधेड़ महिला की लाश की शिनाख्त हो गई। महिला के शव की शिनाख्ती के लिए अकलतरा सहित आसपास के थानों में फोटो भिजवाई गई। अकलतरा थाने में मंगलवार को दर्ज कराई गई एक गुमशुदगी की रिपोर्ट की महिला की फोटो मिलाने के बाद उसकी शिनाख्ती भोजपुर चांपा निवासी फिरतूराम महंत की प|ी रामकुमारी के रूप में हुई। बुधवार को बलौदा थाने पहुंचे मृतका के पुत्र लच्छराम ने बताया कि रामकुमारी मानसिक रोगी थी। जिसका झाड़ फूंक इलाज कराने बम्हनीन लाए थे। यहां से रामकुमारी कहीं चली गई। दो दिनों तक खोजबीन करने के बाद अकलतरा थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा महिला के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया।