पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनने लगा चुनावी माहौल नामांकन में कांग्रेसी आगे

बनने लगा चुनावी माहौल नामांकन में कांग्रेसी आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपलिकाचुनाव को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सामान्य सीट होने के कारण कांग्रेस और भाजपा में अध्यक्ष के दावेदारों की लंबी कतार है। कांग्रेस में उत्सुकता अधिक नजर रही है। कांग्रेस से संबद्ध तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया है वहीं दो और दावेदार ने नामांकन फार्म खरीद लिया है। भाजपा से संबद्ध एक भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी ने बुधवार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म खरीदा है।

नगर में चुनावी माहौल गरमाने लगा है, कांग्रेस में टिकट को लेकर दिल्ली दो दिन से मंथन चल रही थी जिसे लेकर नगर के लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। यहीं नहीं कांग्रेस पार्टी के बैनर तले अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक नजर रही है। 8 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है, कांग्रेस के अभ्यर्थी ही ज्यादा फार्म खरीदते नजर रहे हैं। चुनाव को लेकर वे तैयारी में भी जुट गए है। कांग्रेस से समर्थित अब तक तीन उम्मीदवार अवधेश गुप्ता, विजय सोनी राजेश अग्रवाल ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वहीं पार्षद पद के लिए 6 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस में चुनाव को लेकर समीकरण भी बनना प्रारंभ हो चुका है। पार्षद सहित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने चुनावी अभियान में जुट गए हैं। भाजपा में चुनाव को लेकर अभी तक उत्सुकता नजर नहीं रही है। नामांकन प्रक्रिया के तीन दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक एक ही अभ्यर्थी अनुपम श्रीवास्तव ने फार्म खरीदा है। इसी तरह पार्षद पद के लिए भी नामांकन दाखिल कम ही अभ्यर्थियों ने किया। अब तक भाजपा से संबद्ध 1 प्रत्याशी ही नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अशोक चौधरी ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को कुल 30 फार्म बिके जिसमें अध्यक्ष के लिए 3 और पार्षद पद के लिए 27 फार्म शामिल हैं

तीनदिन का समय - नामांकनप्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू हुई है। एसडीएम कार्यालय में यह प्रक्रिया चल रही है। रिटर्निंग आफिसर एसडीएम अरविंद शर्मा को बनाया गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। एसडीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि इस बीच 13 दिसंबर को सेकंड सटरडे 14 दिसंबर को रविवार का अवकाश है। ऐसे में अब केवल तीन