पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करा दी पति की हत्या

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करा दी पति की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरेयुवक के साथ महिला के अवैध संबंध की जानकारी होने पर उसका पति अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता था। प्रेमी के बीच दीवार बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मांग के सिंदूर को मिटा डाला। पुलिस ने हत्यारिन प|ी और उसके प्रेमी तथा एक अन्य आरोपी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंगलवार की सुबह रामबंाधा तालाब के पास पचरी घाट में देवांगन मोहल्ला संतोषी मंदिर के पास रहने वाले युवक जीवनलाल देवांगन की लाश मिली थी। -शेष|पेज14



इसब्लाइंड मर्डर कांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाा लिया है। विवेचनाधिकारी एएसआई महेंद्र पांडे के अनुसार मृतक जीवन की प|ी ममता देवांगन का बुचीहरदी निवासी युवक सुनील देवांगन पिता धरम देवांगन के साथ करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। युवक का उसके घर आना जाना था। दोनों के संबंध की भनक जीवन को हो गई थी। जिसके कारण जीवन का अक्सर अपनी प|ी ममता से विवाद होता था। घर में तनाव का माहौल था। इसलिए ममता ने अपनी पति को ही रास्ते से हटाने का खतरनाक प्लान बना लिया। इसके लिए उसने अपने प्रेमी सुनील देवांगन को राजी किया। सुनील ने अपने दोस्त बुचीहरदी निवासी सुरेंद्र सुमन को भी अपने साथ वारदात में शामिल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

कहते हैं अपराधी अपने पीछे निशान छोड़ जाता है। ब्लाइंड मर्डर को सुलझाना पुलिस के लिए चुनाैती थी। मृतक का किसी के साथ दुश्मनी नहीं होने के कारण पुलिस उलझी थी तभी पुलिस ने ऐसे लोगों पर फोकस किया जिनका जीवन के घर आना जाना था। तब मुखबीर से सुनील देवांगन के उसके घर आने की जानकारी हुई इसके बाद पुलिस ने उस ओर ध्यान दिया तब पूरा मामला प्रकाश में आया।

------

ऐसे दिया घटना को अंजाम

महिलाने घटना की रात अपने पति जीवन को पहले शराब पीलाई और प्लान के अनुसार रात 9 बजे उसे घुमाने के लिए गौरव पथ की ओर ले गई। जहां उसका प्रेमी सुनील और सुरंेंद्र दोनों का इंतजार कर रहे थे। तालाब के पास दोनों युवकों ने क्रिकेट के बैट से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को तालाब में फेंक कर सब अपने घर चले गए।