नलों से गंदे पानी के साथ निकल रहे कीड़े
नल से निकले मटमेले पानी में कीड़े।
^बेलदारपारा में आज टेपनल से कीड़ा निकलने की जानकारी मिली थी। उसके बाद पंप आपरेटर को मौके पर भेजा था। नाली के पास कहीं पर पाइप लीकेज हो गया होगा। टंकी को खाली करा दिया गया है। पाइप कहां पर फटा है इसकी जांच की जा रही है। रविवार तक मोहल्लेवासियों को सही पानी मिल जाएगा।’’ प्रदीपनामदेव, अध्यक्षनपा चांपा
क्या कहते हैं मोहल्लेवासी
पूर्वपार्षद श्रीमती अनीता प्रकाश का कहना है कि मोहल्ले में पानी की समस्या आए दिन रहती है। आज कीड़ा युक्त पानी मिला था, जिसकी सूचना मैने स्वयं पालिका अध्यक्ष को दी और पालिका के कर्मचारी को भी अवगत कराया। लेकिन वे व्यवस्था सुधारने वार्ड में कोई नहीं पहुंचा। इसी तरह साफ-सफाई सहित कई अन्य समस्याएं भी वार्ड में व्याप्त है। वार्ड के ही बुधराम यादव ने कहा कि नाली निर्माण तथा लाइट की भी वयवस्था नहीं है। नपा हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं देती। वार्ड के ही जुमीला यादव ने कहा कि पिछले कई दिनों से नल में बदबूदार पानी रहा है। फिर भी काम चला रहे है। लेकिन आज तो कीड़ावाला पानी मिला।
नहीं होती साफ-सफाई
मोहल्लेमें जगह-जगह कचरा, कीचड़ नाली बजबजा रही है। इसकी साफ-सफाई करने के लिए नपा को कोई सरोकार ही नहीं है। बेलदार मोहल्ले में नपा के कर्मचारी साफ-सफाई करने पहुंचते ही नहीं। कभी-कभार आकर कोरम पूरा कर चले जाते हैं। जिससे पूरे मोहल्ले में कीचड़, कचरा फैला हुआ है। जिससे मोहल्ले में कभी भी महामारी जैसी बीमारी फैल सकती है।
पानीसप्लाई ही कर दी बंद
नगरमें जल व्यवस्था देखने के लिए तीन इंजीनियर को नियुक्त किया गया है। लेकिन लोगों को पानी सही मिले या नहीं मिले इससे इन इंजीनियरों को कोई सरोकार नहीं है। आज बेलदार मोहल्ले में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ था, इसके बावजूद भी कोई भी इंजीनियर हाल जानने नहीं पहुंचे। टेपनल से गंदा पानी आने के कारण सप्लाई ही बंद कर दिया गया है। जो पाइप लगा हुआ है वह कहीं गंदा पानी से होकर गुजरा होगा और वहां पर फट गया है। जिससे नाली का गंदा पानी कीड़ा नल में रहा है। पाइप कहां पर फटा है इसकी चेक करने के लिए टंकी से पानी को खाली कर दिया गया है। पाइप कहां पर फटा इसकी चेक नपा द्वारा किया जाएगा।
भास्कर न्यूज. चांपा
नगर के वार्ड 12 बेलदारपारा मोहल्ले में शनिवार को नल में गंदा पानी के साथ कीड़ा भी निकला। इस बात की जा