सांप डसने से श्रमिक की मौत
अकलतरा| ग्रामकिरारी में स्थित पत्थर खदान में कार्य करने वाले श्रमिक की सर्पदंश से मौत हो गई। सिवनी चांपा निवासी 30 वर्षीय संतोष ठाकुर ग्राम किरारी में स्थित पत्थर खदान में काम करता था और पास स्थित श्रमिक क्वार्टर में रहता था। बीती रात क्वार्टर में ही जहरीले साप ने संतोष ठाकुर को काट दिया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया।