पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौपाटी को शराबियों ने बनाया शराबखोरी का अड्डा

चौपाटी को शराबियों ने बनाया शराबखोरी का अड्डा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसौदर्यीकरण की दिशा में बनाई गई चौपाटी चौपट होने लगी है। समय के साथ अब यहां पर घूमने वालों की संख्या कम होती जा रही है। यह स्थान शराबियों का अड्डा बन गया है। शाम ढलते ही चौपाटी पर तालाब के किनारे शराबी अपने- अपने ग्रुप में आते हैं और शराब पीने के बाद खाली बोतल तालाब में ही फेंककर चले जाते हैं। स्वच्छता अभियान के दौरान सप्ताहभर पहले जब रामबांधा तालाब की सफाई की गई तो बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतल निकली।

यह इस बात का प्रमाण है कि चौपाटी अब शराबखोरी का अड्डा बन गया है। इसके लिए भी पालिका और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार हैं। नगर के रामबांधा तालाब में 2007 में 9 लाख की लागत से चौपाटी बनाई गई। यहां वाटर फाउंटेन, फायर क्रेकर लगाए गए। तालाब के किनारे लोगों के बैठने के लिए कुर्सी भी बनाई गई। शुरूआत में यहां का नजारा देखते ही बनता था। रंगबिरंगी लाईट और तालाब किनारे की ठंडी हवा लोगों को आकर्षित करती थी। चाट- गुपचुप और अन्य खान पान के सामान के ठेले यहां पर लगते थे। लोग परिवार के साथ यहां पहुंचकर सुकून के पल बिताते थे। समय के साथ वाटर फाउंटेन और फायर क्रेकर खराब हो गए। पालिका ने इसे सुधारने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में धीरे- धीरे परिवार के साथ पहुंचने वाले लोगों की संख्या में कमी आने लगी। इधर शराबियों ने इस जगह को शराबखोरी का ठिकाना बना लिया। तालाब किनारे लगी लाइट को भी असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया जाता है। ऐसे में इस जगह पर अंधेरा ही रहता है, जिसके कारण यह स्थान शराबखोरों का अड्डा बन गया है। नगर में चले सफाई अभियान के दौरान सप्ताहभर पहले जब चौपाटी से लगे रामबांधा तालाब की सफाई की गई तो में शराब की करीब दो सौ खाली बोतल मिली। हर ब्रांड के शराब की बोतल तालाब के अंदर से निकली। समय रहते पुलिस और नपा प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। पालिका द्वारा फायर क्रेकर और लाइट लगाने के साथ ही अन्य व्यवस्था दुरूस्त कर इसे आम लोगों के लिए फिर से उपयोगी बनाने की दिशा में काम करना होगा। इसी तरह पुलिस को भी इस स्थान पर नजर रखते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

तालाब की सफाई में निकली शराब की बोतलें।

^चौपाटी के पास पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त करती है। अब वहां और भी पैनी नजर रखी जाएगी। मैं खुद भी समय निकालकर वहां पेट्रोलिंग में जाऊंगा।