शिविर में 229 का उपचार
चांपा|आयुर्वेद ग्रामकमरीद में गुड़ी चौक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 229 रोगियों का उपचार कर दवा दी गई। बात रोग, चर्मरोग, उदर रोग, बाल रोग, स्त्री रोग के केस अधिक मिले। शिविर सरपंच बुधराम कश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जनपद सदस्य जमुना यादव , उपसरपंच सुशीला कश्यप , डॉ. मधु शर्मा, डॉ. ऋतु थवाईत, डॉ. आरके अग्रवाल , डॉ ऋतु श्रीवास्तव , डॉ भुनेश्वरी भारद्वाज इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।