- Hindi News
- यात्रियों को कोरबा रेलवे स्टेशन में मिलेगी एफओबी की सुविधा
यात्रियों को कोरबा रेलवे स्टेशन में मिलेगी एफओबी की सुविधा
कोरबा|दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा रेल खंड अंतर्गत आने वाले छोटे स्टेशनों पर भी एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) की सुविधा देने पहल शुरू हो गई है। फिलहाल मड़वारानी स्टेशन में एफओबी का निर्माण चल रहा है, बताया जा रहा है इसकी सुविधा क्षेत्र के यात्रियों को 2 माह में मिलने शुरू हो जाएगी। कोरबा चांपा के बीच के स्टेशनों में लगातार गुड्स ट्रेनों का दबाव होने से यात्री ट्रेनों में सफर करने वालों को प्लेटफार्म बदलने की समस्या वर्षों से बनी हुई थी। इस दिशा में रेलवे ने प्रयास करना शुरू कर दिया है।
प्रथम चरण में एफओबी की सुविधा मड़वारानी स्टेशन पर दी जा रही है। रेल प्रशासन का कहना यहां के लोगों को 2 माह के अंदर यह सुविधा मिलने लगेगी। काफी हद तक काम पूरा कर लिया गया है, एफओबी पर शेड लगाने का काम बचा हुआ है। स्ट्रक्चर खड़ा होने के साथ शेड सीढ़ियों को दुरुस्त किया जाएगा। सीढ़ियों पर लगने वाले स्लैब पहले से ढाल लिए गए हैं, जिसे यथा स्थान लगा दिया जाएगा।
पहलेमड़वारानी में क्यों : मड़वारानीस्टेशन से लगा हुआ रेसीडेंसियल एरिया है। वहीं देवी मंदिर होने के कारण यहां यात्रियों का आना जाना अन्य स्टेशनों की तुलना में कहीं अधिक होता है। वहीं नवरात्र के समय दर्शनार्थियों का दबाव काफी हो जाता है।