पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदहाल सड़क पर चलना दूभर

बदहाल सड़क पर चलना दूभर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिर्रा-चांपा|सोनबरसपारा केसड़क की हालत बरसात में बदतर हो गई है। राहगीरों को आवागमन करने मेंं परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढ़े होने के कारण लोगों का चलना दूभर है। मार्ग के गड्ढ़े में भरा गंदा पानी वाहन का पहिया पड़ते ही उछलकर राहगीरों पर पड़ रहा है। इसको लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। मोहल्ले वासी इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए पंचायत को कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मोहल्लेवासियों में सरपंच के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है। जल्द ही मार्ग का सुधार नहीं होने से मुहल्ले वासी सरपंच के खिलाफ आवाज बुलंद करने की मंशा बना रहे हैं।