हिन्दी दिवस पर हुई गोष्ठी
चांपा| निरालासाहित्य मण्डल के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निराला साहित्य मण्डल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने की। मंच पर मुख्य संरक्षक हरिहर प्रसाद तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पं. अखिलेश कोमल पाण्डेय ने निराला रचित सरस्वती वंदना का गायन कराया। इसके बाद हिन्दी दिवस के विषय में विचार गोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी हुई। विचार गोष्ठी के अन्तर्गत पं. हरिहर प्रसाद तिवारी, पं. कुशल राम त्रिपाठी , राजेश अग्रवाल, पं. अखिलेश कोमल पाण्डेय, नागेन्द्र गुप्ता, एमपी अरजरिया, पं. रामगोपाल गौरहा, पं. घनश्याम प्रसाद शर्मा, प्रहलाद वैष्णव एवं रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दी दिवस के महता एवं आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। एमपी अरजरिया ,प्रहलाद वैष्णव , रविन्द्र कुमार द्विवेदी , पं. अखिलेश कोमल पाण्डेय ने काव्य पाठ किया। आभार प्रदर्शन धीरेंद्र वाजपेयी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा.ॅ पुष्पराज देवांगन , किशनलाल सोनी , नागेन्द्र गुप्ता एवं मण्डल के समस्त साहित्यकार श्रोता उपस्थित थे।