निशुल्क निसंतान जांच शिविर का आयोजन
चांपा|लायंस क्लबचांपा द्वारा 8 फरवरी लायंस भवन में निशुल्क निसंतान दम्पत्ति जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागपुर की डॉ. प्रिया अग्रवाल द्वारा 24 लोगों का ईलाज किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर लायंस क्लब के एमके पारीक ,डॉ. केपी राठौर, रमेश देवांगन, विजय भूषण सोनी और गिरधारी लाल अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।