पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां जरूरत वहां नहीं लगाया गया ट्रैफिक का सिग्नल

जहां जरूरत वहां नहीं लगाया गया ट्रैफिक का सिग्नल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें परशुराम चौक के पास इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक सिग्रल लगा दिया गया है जो औचित्यहीन नजर रहा है। नगर के अन्य व्यस्ततम चौक को छोड़कर परशुराम चौक का चयन करना समझ से परे है। परशुराम चौक पर दिन के कुछ घंटों को छोड़कर बाकी समय भीड़ ही नहीं होती।

नगर के प्रमुख चौक गेमन पुल के पास , थाना चौक, लायंस चौक ,बरपाली चौक, अग्रसेन चौक में यातायात का काफी दबाव रहता है। इन स्थानों पर सिग्रल नहीं लगया गया है जबकि इन चौराहों पर चारों दिशा से वाहनों की दिनभर आवाजाही लगी रहती है। आवागमन का दबाब होने के कारण आए दिन दुर्घटना होते रहती है। यातायात विभाग द्वारा यातायात ब्यवस्था को सुदृढ़ करने की मंशा से परशुराम चौक में सिग्नल लगाए जाने की बात कही जा रही है, जबकि इस चौक पर इसकी आवश्यकता ही नहीं थी। मुख्य मार्ग के चौराहों पर इसकी उपयोगिता है। गलत स्थान का चयन करने के साथ ही इसको आपरेट करने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। पखवाड़े पर पहले परशुराम चौक के पास सड़क के किनारे सिग्रल लगाया गया है जो सिर्फ नाम का रह गया है। इसका सुचारू रूप से संचालन नहीं हो पा रहा है। ट्रैफिक सिग्रल के नियमों का कोई पालन ही नहीं कर रहा है। विभाग ने महज इसे लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। चौक के पास नियमित रूप से नगरिको से सिग्नल का पालन करने के लिए विभाग का कोई सिपाही मौजूद नहीं रहता। ऐसे में ट्रैफिक सिग्रल का कोई औचित्य ही नहीं रह गया है। उल्टे यातायात नियमों का पालन करने के उद्धेश्य से लगाया गया सिग्रल मजाक बन कर रह गया है। इस दिशा में जिम्मेदार अफसर कोई सुध नही ले रहे हैं। नगर के प्रमुख चौक लायंस चौक, बरपाली चौक, अग्रसेन चौक, गेमन पुल के पास थाना चौक जैसे स्थाप पर ट्रैफिक सिग्रल की अधिक आवश्यकता है।

^परशुराम चौक के पास ही सिग्नल लगाने के लिए पर्याप्त जगह है इसलिए इसी जगह का चयन किया गया। अन्य चौक पर सिग्नल लगाने के लिए जगह नही है सिग्नल के पास दो सिपाही प्रतिदिन डयूटी करते हैं, अभी शिवरीनारायण मेला में उनकी डयूटी लगी है। ट्रैफिक सिग्रल का पालन जवानों द्वारा कराया जाएगा।\\\'\\\' एसबीएसराणा , यातायात प्रभारी

सूने परशुराम चौक में लगा ट्रैफिक सिग्नल।

जागरूकता का आभाव

ट्रैफिकसिग्रल को लेकर तो आम लोगो में जागरूकता है और ही विभाग द्वारा जागरूक करने के लिए काई पहल की जा रही है। ऐसे में सिग्रल लगाना सिर्फ दिखवा ही साबित हो रहा है यातायात विभाग ने परशुराम चौक में सिग्नल लगाकर अपनी औपचारिकता पूर्ण कर ली है, जिसकी नगर में चर्चा है।

अनदेखी