अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल
चांपा|नगरीय निकायचुनाव के नामांकन के दूसरे दिन 9 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए 3 और पार्षद के लिए 15 अभ्यर्थियों ने फार्म खरीदा। अध्यक्ष पद के लिए अवधेश गुप्ता और पार्षद के लिए पुसाउसिंह सिदार ने रिटर्निंग आफिसर एसडीएम अरविंद शर्मा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए विजय सोनी, अशोक चौधरी और राजेश शर्मा ने नामांकन फार्म खरीदा है।