- Hindi News
- रात को घर से निकले युवक की सुबह रामबांधा तालाब के पचरी घाट में मिली लाश, मचा हड़कंप
रात को घर से निकले युवक की सुबह रामबांधा तालाब के पचरी घाट में मिली लाश, मचा हड़कंप
रामबांधातालाब के पचरी घाट में मंगलवार की सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली। सिर और पैर पर चोंट के निशान थे। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा। मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह कोई हादसा है या हत्या।
मंगलवार की सुबह रामबंाधा तालाब के पास पचरी घाट में एक युवक की लाश मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। ऐसी सूचना फैली तब मृतक का भाई लक्ष्मीनारायण भी पहुंचा और अपने बड़े भाई जीवनलाल की लाश देखकर अचंभित रह गया। पुलिस के अनुसार मृतक 34 वर्षीय जीवनलाल पिता स्व. मोहनलाल देवांगन चांपा के संतोषी मुहल्ला में रहता था। वह सोमवार की रात को घर से खाना खाकर घूमने निकला था। बहुत देर तक घर वालों ने इंतजार किया लेकिन वह नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह तालाब किनारे एक युवक की लाश मिलने की सूचना नगर में फैली। लक्ष्मीनारायण भी पहुंचा और लाश की पहचान अपने बड़े भाई जीवनलाल के रूप में की। इसके बाद उनके परिजन सहित देवांगन समाज के लोग पहुंच गए। मृतक जीवनलाल, विधायक मोतीलाल देवांगन का पारिवारिक रिश्ते में भाई लगता है। पुलिस में भी तत्परता दिखाई और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम चिकित्सालय भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। मृतक जीवन लाल की मौत की जांच के लिए एडीशनल एसपी विजय अग्रवाल, एसडीओपी प्रवीण राय टीआई केपी मरकाम ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।
जांच में जुटा डाग स्कवायड।
एसपी भी पहुंचे
मृतककी पहचान जब विधायक मोतीलाल देवांगन के पारिवारिक रिश्तेदार के रूप में की गई तब पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल स्वयं घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों को हर एंगल से जांच करने के निर्देश दिए।
बेरियर के पास भटग गया डाग
इसमामले की जांच के लिए पुरा पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। डॉग स्क्वायड भी घटना स्थल पर पहुंची। डॉग भी घटना स्थल से दौड़ते हुए कदम चौक होते हुए बेरियर चौक के पास पहुंचा लेकिन वहां जाकर भटक गया।