- Hindi News
- बिना चढ़ावे के तहसील से नहीं मिलता दस्तावेज
बिना चढ़ावे के तहसील से नहीं मिलता दस्तावेज
चांपा|तहसील कार्यालयचांपा में न्यायालयीन या राजस्व दस्तावेज की सत्यापित दस्तावेज निकालना टेढ़ी खीर है। नकल शाखा में पदस्थ बाबू की मनमानी उनके दुर्व्यवहार से लोग परेशान है। नियम का हवाला देकर संबंधित बाबू द्वारा बेवजह नकल के लिये घुमाया जाता है। बाबू का जेब गर्म करते ही सत्यापित प्रति तत्काल मिल जाती है अन्यथा कई दिनों तक नकल के लिए चक्कर काटना पड़ता है।
इन दिनों तहसील कार्यालय में बाबू राज चल रहा है बाबू की मर्जी से ही कामकाज आगे बढ़ता है, नकल शाखा में पदस्थ एक बाबू की कार्य प्रणाली लोग परेशान है। लोगों को न्यायालयीन प्रकरण के अलावा विभिन्न राजस्व प्रकरण के तहत दस्तावेजों की सत्यापित प्रति की जरूरत पड़ती है इसके पहले तहसील में आसानी से सत्यापित प्रतिलिपि लोगो को मिल जाती थी लेकिन जबसे नकल शाखा में संबंधित बाबू की पदस्थापन हुई है तब से वे सुर्खियों में है आते ही वे अपने हिसाब से नियम लागू करने लगे है। लोगों को अभिलेखों के सत्यापित प्रतिलिपि निकालने के लिये बाबू के चक्कर काटने पड़ते है वहीं जब तक संबंधित बाबू को उसके एवज में शुल्क के अलावा अतिरिक्त राशि नहीं दी जाती है तब तक उन्हें दस्तावेज उपलब्ध नहीं होता कलेक्टर ने तहसील कार्यालयों में छोटे-छोटे कार्यों में सरलीकरण करने निर्देश भी दिये है जिनका पालन तहसील कार्यालयों में नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते आम जनों को बेवजह तहसील कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है चांपा तहसील में सत्यापित दस्तावेज निकालने के लिए लोगों को पसीना बहाना पड़ता है।
^बाबू द्वारा काम के एवज में पैसा लेने की शिकायत मुझे नहीं मिली है यदि ऐसा है तो इसकी जानकारी लेकर संबंधित बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूएसउइके, तहसीलदारचांपा