- Hindi News
- समलेश्वरी मंदिर में जल रही 16 सौ मनोकामना ज्योित
समलेश्वरी मंदिर में जल रही 16 सौ मनोकामना ज्योित
माँसम्लेश्वरी मंदिर में इस बार 16 सौ मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्वलित किए जा रहे हैं। मंदिर में सुबह-शाम विधि विधान से पूजा अर्चना कर विशेष आरती होती है। भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ रही है।
नगर भक्ति के रंग में सराबोर है मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर व्यवस्थापकों ने विशेष व्यवस्था की है वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात है। माँ सम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने नगर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते है, तथा विधि विधान से पूजा अर्चना करते है, मंदिर हर वर्ष मनोकामना ज्योति कलश जलाये जाते है। इस बार इसमें इजाफा हुआ है, इस वर्ष 16 सौ मनोकामना ज्योति कलश जल रहे है, जिसे देखने नगर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते है नवमी के दिन माँ सम्लेश्वरी मंदिर परिसर में लोगों की आस्था देखने लायक होती है। बड़ी संख्या में भक्तों का हुजूम पड़ता है।