पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरओबी के लिए हुई बैठक, नहीं पहुंचे रेलवे के अधिकारी

आरओबी के लिए हुई बैठक, नहीं पहुंचे रेलवे के अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांपा| अभाविपरेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्दी प्रारंभ नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी के बाद सोमवार को प्रशासन, सेतु निगम और अभाविप के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में रेलवे के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। अभाविप ने पिछले दिनों एसडीएम को ज्ञापन देकर आरओबी निर्माण कार्य एक हफ्ते के अंदर प्रारंभ नहीं कराने पर आंदोलन के लिए अल्टीमेटम दिया था। चेतावनी के बाद एसडीएम ने रेल्वे अभाविप के प्रतिनिधियों को 29 सितंबर को तहसील कार्यालय में 11 बजे बातचीत के लिए बुलाया था। अभाविप के कार्यकर्ता तहसीलदार रेलवे के अधिकारियों का इंतजार करते रहे किंतु कोई भी उपस्थित नहीं हुआ।अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू महंत ने सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों से 5 अक्टूबर तक सड़क का कार्य प्रारंभ करने की मांग की। इस बैठक में भाजयूमो, संकल्प सेवा समिति, धर्मसेना, वैष्णव देवी सेवा समिति, धर्मस्य विभाग, मोदी सेना के पदाधिकारियों के अलावा पुरुषोत्तम शर्मा, अतुल अग्रवाल, विकास तिवारी, रितेश मोदी, दीपक महंत, भीमशंकर आचार्य, विनायक सोनी, करण सिंह भाटिया, राघवेन्द्र कौशिक, अमर महंत, योगेश साहू उपस्थित थे।