पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डों के आरक्षण के साथ शुरु हई दावेदारों की परिक्रमा

वार्डों के आरक्षण के साथ शुरु हई दावेदारों की परिक्रमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामीनगर पालिका के चुनाव हेतु नगर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद उत्सुकता और बढ़ गयीं है। चुनाव लडऩे वाले अब अपनी सक्रियता तेज करते हुए टिकट के लिए परिक्रमा लगाना शुरू कर दिये हैं। वार्ड आरक्षण में जहां उपाध्यक्ष को दूसरा वार्ड तलाशना होगा जबकि नेता प्रतिपक्ष भीष्म राठौर सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पार्षद मीरा मिहिर पत्की के वार्ड में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने के कारण वे अपने वार्डों से पुन: दावा ठोंक सकते हैं।

वहीं कई लोग जो अपने वार्ड से पार्षद बनने के इच्छुक थे उन्हें निराशा हाथ लगी है। 21 से बढ़कर 27 वार्ड हुए इस बार के नपा चुनाव में 27 पार्षद चुनकर आएंगे जिनमें 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। 1 एसटी, 3 एससी, 2 ओबीसी, 6 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। ओबीसी के लिए 4 वार्ड आरक्षित हो गए हैं। गुरुवार को आरक्षण के बाद इन वार्डों के नेता अब चुनावी जोड़ तोड़ मे लग गए हैं। पिछले चुनाव में पार्षद बने कई नेताओं को नए वार्ड की ओर रूख करना पड़ेगा। नपा उपाध्यक्ष किशन सोनी वार्ड नंबर 5 से प्रतिनिधित्व कर रहे थे परिसीमन में यह सीट वार्ड नंबर 6 होकर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया है, अब भी श्री सोनी वार्ड नं. 5 से चुनाव लड़ सकते हैं क्योंकि यह वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। फिलहाल वे अध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष काग्रेंसी पार्षद भीष्म राठौर का वार्ड उनके लिए सुरक्षित है इसी प्रकार भाजपा जिला मोर्चा की अध्यक्ष वार्ड नं. 9 की पार्षद मीरा मिहिर पत्की दो वार्डों से दावेदारी कर सकती है। वे अध्यक्ष पद के दावेदारों की कतार में भी शामिल है। उन्हें अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर पार्षद का चुनाव लड़ सकती है इसी तरह कांग्रेस भाजपा में कई दिग्गजों को निराशा हाथ लगी है आरक्षण के चलते उन्हें अपने वार्ड से बाहर होना पड़ रहा है और उन्हें दूसरे वार्डों की ओर रूख करना पड़ेगा।

विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर

इसबार नपा चुनाव कांग्रेस विधायक मोतीलाल देवांगन के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। पिछले डेढ़ दशक से पालिका में काबिज भाजपा के इस गढ़ को फतह करने के लिए विधायक को काफी मेहनत करनी पड़ेगी, प्रत्याशी चयन को लेकर उन्हें मशक्कत करनी पड़ेगी। सही प्रत्याशी का चयन क