- Hindi News
- अभाविप ने ओवर ब्रिज के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अभाविप ने ओवर ब्रिज के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अधूरेओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्दी पूरा कराने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार अपना आंदोलन करते रही है। अभाविप ने अन्य संगठनों के सहयोग से रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, सांकेतिक धरना प्रदर्शन के अलावा रेलवे के स्थानीय अधिकारी को कीचड़ भरी बाल्टी भी उपहार में भेंट कर चुकी है। अभाविप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजू महंत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार उइके ने ज्ञापन लिया। महंत ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो अभाविप अन्य संगठनों के सहयोग से अब कागजों की लडाई छाेड़कर सड़कों पर उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष रितेश मोदी, प्रदेश विवि प्रमुख विकास तिवारी, अभाविप विभाग संयोजक मुकेश जायसवाल, विश्वविद्यालय सचिव भीमशंकर आचार्य, उपाध्यक्ष दीपक महंत, विद्याभूषण गोपाल, नगर सहमंत्री अमर महंत, पंकज साधवानी, अनिल सोनवानी, सन्नी बरेठ सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।