पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांपा। नगर में पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर

चांपा। नगर में पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांपा। नगर में पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर 24 सितंबर1983 को नगर के लोगों ने जन आंदोलन किया था। जिससे उस दिन गोली कांड हुआ था, उस गोलीकांड में नगर के युवा राजकरण दुग्गड़ को गोली लगी थी, जिन्हें आज नगर के सहित विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अनंत थवाईत, विजय सोनी, सुधीर बाजपेयी, संतोष जब्बल, गोविंद देवांगन, केसी डागा, नपा उपाध्यक्ष किशन सोनी, राजेश अग्रवाल, नागेन्द्र गुप्ता, अखिलेश कोमल पांडे, नारायण मित्तल, गनपत सहित नगरवासी उपस्थित रहे।

नदारद रहे नपाध्यक्ष के प्रत्याशी दो माह बाद नपा अध्यक्ष का चुनाव होना है। जिसमें भाजपा तथा कांग्रेस के अनेक दावेदारों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। नपा अध्यक्ष बनने के जटिल समस्याओं को लेकर आंदोलन करने वाले भी शहीद राजकरण दुग्गड़ को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे। जो नगर में चर्चा का विषय रहा।

राजकरण दुग्गड़

>श्रद्धांजलि