गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
चांपा| नगरके भालेराय मैदान में मंगलवार को आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संत उमाकांत ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए तथा गौ हत्या पर पाबंदी लगाई जाए और गौ के हत्यारों को फंासी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय और उनकी सुरक्षा करना सरकार का काम है। उन्होंने प्रधानमंत्री को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपने की भी बात कही। संत उमाकांत ने कहा के लोग मेहनत और ईमानदारी से काम करते हुए माता पिता समाज की सेवा करते हुए चरित्रवान शाकाहारी बनें। उन्होंने कहा की सत्संग की सबको आवश्यकता है। धरती पर पाप बहुत हो रहा है। जीव हत्या, मानव हत्या, बलात्कार, धोखा, बेईमानी, चोरी, डकैती जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
भगवान के नियम के खिलाफ इंसान काम कर रहा है।
कुदरत भी नाराज होकर सजा देने को तैयार है।
==========