सिवनी में हुआ पौधरोपण
सिवनी में हुआ पौधरोपण
सिवनी-चांपा|युवा विकासमंच द्वारा शासकीय बालक उमावि िसवनी में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ खिलावन साहू थे। विधायक ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था में समाज के हर वर्ग के व्यक्ति में यह सोंच होनी चाहिए कि परमार्थ के लिए वृक्षारोपण करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसपी प्रशांत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण का कार्य पर्यावरण को बचाने के प्रयास के साथ ही साथ पुण्य का काम है। कार्यक्रम में नंदकुमार देवांगन, पुरुषोत्तम शर्मा, धीरेंद्र बाजपेयी, शेखर देवांगन ,सिवनी सरपंच चुड़ामणी राठौर, जयभवानी देवांगन, भागवत साहू, दीपक बरेठ सहित ग्रामीण उपस्थित थे।