राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चयन
हसौद-चांपा|राष्ट्रीय इंस्पायरअवार्ड प्रदर्शनी के लिए शासकीय मिडिल स्कूल भेड़िकोना के छात्र अजित कुमार साहू का चयन हुआ है। नई दिल्ली में अक्टूबर में होने वाली प्रदर्शनी में अजित अपने सोलर मोबाइल चार्जर माडल का प्रदर्शन करेगा। रायपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में उसके बनाए गए माडल का निर्णायकों ने राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए चयन किया है।